लाइव न्यूज़ :

टी-सीरीज के मालिक का दावा-भूषण कुमार के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज नहीं कराने के लिए धन मांगा गया

By भाषा | Updated: July 17, 2021 18:55 IST

Open in App

मुंबई, 17 जुलाई मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिसने टी-सीरीज कंपनी के मालिक और निर्माता कृष्ण कुमार से इस महीने कथित तौर पर धन की मांग की। उसने उनके भतीजे और कंपनी के प्रबंध निदेशक भूषण कुमार के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज नहीं कराने के लिए पैसों की मांग की। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी।

प्राथमिकी शुक्रवार की रात अंबोली थाने में मल्लिकार्जुन पुजारी के खिलाफ उगाही एवं भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत दर्ज की गई। एक दिन पहले 30 वर्षीय एक महिला से अपनी कंपनी में नौकरी देने के बहाने 2017 और 2020 के बीच बलात्कार करने के आरोप में भूषण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मल्लिकार्जुन पुजारी के खिलाफ उगाही के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसने इस वर्ष तीन जुलाई और दस जुलाई को कृष्ण कुमार से संपर्क कर भूषण कुमार के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज नहीं कराने के लिए पैसों की मांग की थी।’’

अधिकारी ने प्राथमिकी को उद्धृत कर बताया कि पुजारी ने भूषण कुमार के खिलाफ बलात्कार के फर्जी आरोप लगाकर कृष्ण कुमार को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया और उनकी छवि मीडिया में खराब करने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने कृष्ण कुमार से कथित तौर पर कहा कि अगर धन नहीं दिया गया तो महिला का मित्र भूषण कुमार की हत्या कर देगा।

अधिकारी ने बताया कि पुजारी के खिलाफ भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस ने बताया था कि दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक भूषण कुमार (43) ने महिला को अपनी कंपनी की किसी परियोजना में नौकरी देने के बहाने उससे कथित तौर पर बलात्कार किया था। प्राथमिकी अंधेरी के डी एन नगर थाने में दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग