लाइव न्यूज़ :

टी-सीरीज के प्रबंध निदेशक भूषण कुमार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 16, 2021 13:32 IST

Open in App

मुंबई, 16 जुलाई संगीत कंपनी टी-सीरीज के प्रबंध निदेशक भूषण कुमार के खिलाफ मुंबई पुलिस ने नौकरी देने का झांसा देकर एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया। भूषण कुमार, संगीत क्षेत्र के दिग्गज दिवंगत गुलशन कुमार के बेटे हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि 30 वर्षीय एक महिला की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अंधेरी (पश्चिम) में डी एन नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया।

पुलिस ने अभी वारदात के समय के बारे में जानकारी नहीं दी है। अधिकारी ने बताया, ‘‘शिकायत के अनुसार भूषण कुमार ने अपनी कंपनी में कुछ प्रोजेक्ट पर काम देने का झांसा देकर महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘महिला का कहना है कि कुमार ने उसके साथ धोखा किया इसलिए वह पुलिस के पास शिकायत लेकर आई।’’

अधिकारी के अनुसार कुमार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 420 (धोखाधड़ी), 506 (आपराधिक धौंस) के तहत मामला दर्ज किया गया।

टी-सीरीज संगीत क्षेत्र और फिल्म निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी है। इसकी स्थापना गुलशन कुमार ने की थी, जिन्हें ‘कैसेट किंग’ भी कहा जाता है। उनकी अंधेरी में गोली मारकर 1997 में हत्या कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित