लाइव न्यूज़ :

मथुरा में पकड़ी गई सिंथेटिक दूध बनाने की फैक्टरी, सात गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 9, 2021 15:56 IST

Open in App

मथुरा, नौ अगस्त उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बलदेव क्षेत्र के एक गांव में पुलिस ने दस हजार लीटर सिंथेटिक दूध से भरे एक टैंकर को जब्त किया है तथा दूध बनाने के उपकरण, कच्चा माल, स्किम्ड मिल्क पाउडर एवं रिफाइंड ऑयल के अलावा 17 हजार रूपये नकद एवं मोबाइल फोन आदि बरामद सामान बरामद किया है।

पुलिस ने मौके से सिंथेटिक दूध बनाने वाले मास्टरमाइंड सहित सात मिलावटखोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद किया गये सिंथेटिक दूध को महावन के उप जिलाधिकारी कृष्णानन्द तिवारी की निगरानी में नष्ट करा दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि बलदेव थाना के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह यादव ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सीमावर्ती गांव जुगसना में सिंथेटिक दूध बनाने वाली फैक्टरी का भण्डाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस को दस हजार लीटर नकली दूध से भरा एक टैंकर, कच्चा माल एवं दूध बनाने के उपकरण आदि बरामद हुए हैं।

ग्रोवर के अनुसार पुलिस ने मिलावटखोरी के मास्टरमाइण्ड मुन्नालाल उर्फ प्रेमचंद अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, आकाश अग्रवाल (जुगसना), अजहरुद्दीन उर्फ छोटे, अकील खान (नगला मोहन), खोंदूआ, सुधीर को मौके से गिरफ्तार किया है। इस मामले में जिले की खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन इकाई की तीन सदस्यीय टीम ने भी दूध की सैंपलिंग कर अपनी कार्रवाई शुरु कर दी है।

पुलिस अधीक्षक (देहात) श्रीश चंद्र ने बताया, मुन्नालाल से पूछताछ में ज्ञात हुआ है कि उसने प्रेमचंद अग्रवाल मिल्क कलेक्शन सेंटर के नाम से कंपनी पंजीकृत करा रखी थी जिसकी आड़ में वह अपने साथियों के साथ मिलकर लंबे समय से कृत्रिम सिंथेटिक दूध, मक्खन एवं क्रीम तैयार कर उसकी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर अनेक शहरों में धड़ल्ले से आपूर्ति करता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान