लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चंडीगढ़ के एक व्यक्ति में 15वें दिन सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण

By भाषा | Updated: March 28, 2020 05:40 IST

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सलाहकार मनोज परीडा ने कहा, ‘‘14 दिनों तक कुछ नहीं हुआ, लेकिन 15वें दिन उसे बुखार हुआ। यह देश में पहला मामला है जब 15वें दिन लक्षण सामने आए हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देदुबई से चंडीगढ़ आए 22 वर्षीय युवक में 14 दिनों की इंक्युबेशन अवधि- जिस दौरान वह घर में पृथक रहा- समाप्त होने के बाद संक्रमण के लक्षण सामने आये और जांच में उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सलाहकार मनोज परीडा ने कहा, ‘‘14 दिनों तक कुछ नहीं हुआ, लेकिन 15वें दिन उसे बुखार हुआ। यह देश में पहला मामला है जब 15वें दिन लक्षण सामने आए हैं।’’

कोरोना वायरस संक्रमण में एक अजीब बात देखने को मिली है। दुबई से चंडीगढ़ आए 22 वर्षीय युवक में 14 दिनों की इंक्युबेशन अवधि- जिस दौरान वह घर में पृथक रहा- समाप्त होने के बाद संक्रमण के लक्षण सामने आये और जांच में उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सलाहकार मनोज परीडा ने कहा, ‘‘14 दिनों तक कुछ नहीं हुआ, लेकिन 15वें दिन उसे बुखार हुआ। यह देश में पहला मामला है जब 15वें दिन लक्षण सामने आए हैं।’’

परीडा ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया, ‘‘हमारे चिकित्सा दल ने इस अजीब मामले की जानकारी केंद्र को दी है। इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बुरी खबर है। दुबई से चंडीगढ़ आया व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया गया... लक्षण 15वें दिन सामने आए... असमान्य घटना... संपर्क में आने वालों का पता किया जा रहा...उन्हें पृथक किया जाएगा।’’

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल के निदेशक सह प्रचार्य बीएस चव्हाण ने बताया कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार कोरोना वायरस की इंक्युबेशन (रोगोद्भवन)अवधि पांच से 14 दिन है।

चव्हाण ने कहा कि मरीज द्वारा विदेश यात्रा की दी गई जानकारी की पुष्टि की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें सतर्क रहना होगा अगर लक्षण सामने आने की अवधि अधिक है और हमें दोबारा पृथक अवधि के बारे में सोचना होगा।’’ चव्हाण ने कहा, ‘‘वह गुरुवार सुबह हमारे पास आया था। उल्लेखनीय है कि एक और संक्रमण की पुष्टि के साथ चंडीगढ़ में कुल मामलों की संख्या आठ हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसचंडीगढ़लोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

क्राइम अलर्टChandigarh firing: 24 घंटे में 2 को गोली मारी?, जिम से बाहर निकलते प्रीत नागरा पर 8-10 राउंड गोलियां दाग दी, वीडियो

ज़रा हटकेसंघर्ष से सेवा तक?, जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की किरण...

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग