लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता शुभेंदु व अन्य का राष्ट्रगान के प्रति ‘अनादर’ को लेकर ममता के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध

By भाषा | Updated: December 3, 2021 01:26 IST

Open in App

कोलकाता, दो दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मुंबई की यात्रा के दौरान राष्ट्रगान के प्रति कथित रूप से अनादर के खिलाफ विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और अन्य भाजपा नेताओं ने बृहस्पतिवार को विधानसभा परिसर में ‘प्रतीकात्मक विरोध’ किया।

तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को "निराधार" करार दिया और दावा किया कि भाजपा उनकी पार्टी की प्रमुख को बदनाम करने के लिए नाटक कर रही है।

राष्ट्रीय टीवी चैनलों पर दिखाया गया है कि बनर्जी गीतकार जावेद अख्तर के साथ एक कार्यक्रम में हैं जहां उन्होंने बैठे हुए राष्ट्रगान गाया और हालांकि वह इसे गाते-गाते खड़ी हुईं लेकिन उन्होंने राष्ट्रगान को पूरा नहीं गाया।

अधिकारी ने विधानसभा परिसर में बी आर आंबेडकर की प्रतिमा के सामने पार्टी के कुछ अन्य विधायकों के साथ राष्ट्रगान गाया और इसे बनर्जी द्वारा राष्ट्रगान के लिए दिखाए गए "अनादर" के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विरोध करार दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं