लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन बने कौटिल्य स्कूल के डीन

By भाषा | Updated: June 1, 2021 20:46 IST

Open in App

हैदराबाद एक जून संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने मंगलवार को कौटिल्य स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी के डीन का कार्यभार संभाल लिया।

अकबरुद्दीन ने ट्वीट कर कहा कि यह उनके लिए एक नयी शुरुआत है।

कौटिल्य स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी ने पूर्व वरिष्ठ राजनयिक की नियुक्ति पर कहा कि इससे छात्रों को सर्वश्रेष्ठ नीति निर्धारकों से सीखने का अवसर देने की संस्थान की प्रतिबद्धता का पता चलता है। इससे छात्रों को भविष्य के लिए जिम्मेदार नीति निर्माता बनाने में मदद मिलेगी।

संस्थान के सह-संस्थापक प्रतीक कंवल ने एक बयान में बताया कि अकबरुद्दीन के आने से छात्रों को जलवायु परिवर्तन, शिक्षा, आतंकवाद, साइबर सुरक्षा, डिजिटल और परमाणु प्रौद्योगिकी जैसे मुद्दों पर उनके अनुभवों से सीखने को मिलेगा। अकबरुद्दीन ने संयुक्त राष्ट्र में इन मुद्दों को लेकर भारत का पक्ष जोरदार तरीके से रखा।

अकबरुद्दीन भारतीय विदेश सेवा के 1985 बैच के अधिकारी रहे हैं। वह 2012 से 2015 के बीच भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी रहे। 61 साल के अकबरुद्दीन पिछले वर्ष अप्रैल में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के पद से सेवानिवृत हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो