कोरोना से लड़ने में भारत के प्रयास के लिए स्विट्जरलैंड ने अनोखे अंदाज में की सराहना, तिरंगे के रंग में रंगा मैटरहॉर्न पर्वत
By स्वाति सिंह | Updated: April 18, 2020 14:28 IST2020-04-18T14:28:02+5:302020-04-18T14:28:40+5:30
भारत के सम्मान ले लिए स्विट्जरलैंड ने स्विस आलप्स के मैटरहॉर्न पर्वत को रोशनी की मदद से तिरंगे से कवर कर दिया गया। स्विट्जरलैंड में स्थित भारतीय एम्बेसी ने ट्विटर पर इस तस्वीर को साझा किया है।

तिरंगे के रंग में रंगा मैटरहॉर्न पर्वत
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के डब्ल्यूएचओ के प्रयास की डब्ल्यूएचओ सहित कई देशों ने सराहना की है। अब स्विट्जरलैंड ने मैटरहॉर्न पर्वत तिरंगे के रंग में रोशन कर भारत की प्रशंसा की। दरअसल, भारत के सम्मान ले लिए स्विट्जरलैंड ने स्विस आलप्स के मैटरहॉर्न पर्वत को रोशनी की मदद से तिरंगे से कवर कर दिया गया। साथ ही इस सम्मान की यह भी है कि कोरोना के दौरान भारत ने एशिया के साथ-साथ अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका की मदद की है। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने इस तस्वीर को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रीट्वीट किया है।
पीएम मोदी ने लिखा, ' दुनिया कोविड19 के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रही है। महामारी पर निश्चित रूप से मानवता की जीत होगी।' बता दें कि स्विट्जरलैंड के लाइट आर्टिस्ट गैरी हॉपस्टेटर ने 14,690 फुट ऊंचे पर्वत को तिरंगे के रंग से रोशन किया है। वहीं, भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी और विश्व व्यापार संगठन में भारत की सेकंड सेक्रटरी गुरलीन कौर ने ट्वीट किया, ' स्विट्जरलैंड ने दिखाया है कि वह कोविड19 से लड़ने में भारत के साथ खड़ा है। प्रति हिमालस से आल्पस तक दोस्ती। जरमैट टूरिजम आपका आभार।'
The world is fighting COVID-19 together.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 18, 2020
Humanity will surely overcome this pandemic. https://t.co/7Kgwp1TU6A
INDIAN TRICOLOR ON THE MATTERHORN MOUNTAIN: Indian Tricolor of more than 1000 meters in size projected on Matterhorn Mountain, Zermatt, Switzerland to express Solidarity to all Indians in the fight against COVID 19. A big Thank You to @zermatt_tourism for the gesture. @MEAIndiapic.twitter.com/y4diNDSlT9
— India in Switzerland, The Holy See & Liechtenstein (@IndiainSwiss) April 17, 2020
UN महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने किया सलाम
वहीं, कोविड-19 महामारी के खिलाफ जारी वैश्विक लड़ाई में अन्य देशों की मदद करने वाले देशों को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सलाम किया है। उनके प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। गुतारेस का यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में भारत ने अमेरिका समेत कई देशों को कोरोना वायरस संक्रमण का संभावित उपचार मानी जा रही मलेरिया रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन की आपूर्ति की थी।
दुनियाभर में कोरोना की वजह से 1.50 लाख से अधिक लोगों की मौत
कोरोना वायरस पूरी दुनिया में हर दिन हजारों लोगों की सांसें छीन रहा है। चीन से निकलकर करीब 200 देशों में फैल चुके इस वायरस ने अब तक 22 लाख लोगों के शरीर में प्रवेश किया है तो 1.50 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी छीन चुका है। दवा और वैक्सीन की खोज होने तक यह वायरस और कितने लोगों की जान ले लेगा, यह कल्पना बहुत भयानक है। वायरस को फैलने से रोकने के लिए दुनिया के अधिकतर देशों में लॉकडाउन की घोषणा की गई है और लोग सोशल डिस्टेंशिंग का पालन कर रहे हैं।