लाइव न्यूज़ :

स्विस राजदूत ने केजरीवाल से मुलाकात की

By भाषा | Updated: March 30, 2021 21:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च स्विट्जरलैंड के राजदूत राफ हैक्नर ने मंगलवार को यहां दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने केंद्रशासित प्रदेश में कोविड-19 संकट से मुकाबला करने के लिए सरकार के प्रयासों के बारे में भी चर्चा की। स्विस राजदूत ने दिल्ली सरकार के प्रयासों की सराहना की।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, "भारत में स्विस राजदूत राफ हैक्नर के साथ सार्थक मुलाकात हुयी और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए दिल्ली के प्रयासों को साझा किया। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उन्होंने दिल्ली के अभिनव कोविड प्रबंधन की सराहना की।’’

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि किस प्रकार दिल्ली सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया कि शहर में जब महामारी चरम पर थी तब भी कोविड मरीजों के लिए "बेड की कमी नहीं थी।’ केजरीवाल ने एक मोबाइल एप्लिकेशन शुरू करने की भी बात की जिससे अस्पतालों में बेड की उपलब्धता का पता लगाया जा सकता है।

मुलाकात के दौरान, मुख्यमंत्री ने राजदूत को स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन प्रणाली जल्द लागू करने की अपनी सरकार की योजना के बारे में भी बताया। इसमें दिल्ली के लोगों को एक स्वास्थ्य कार्ड मिलेगा जिसमें उनका पूरा चिकित्सा इतिहास होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं