लाइव न्यूज़ :

स्विस एयरलाइन 10 जनवरी से भारत और स्विट्जरलैंड के बीच सीधी उड़ानें शुरू करेगी

By भाषा | Updated: December 17, 2021 22:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर स्विस एयरलाइन 10 जनवरी से स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख और भारत में मुंबई के बीच सीधी उड़ानों का संचालन शुरू करेगी। यह जानकारी लुफ्थान्सा समूह ने शुक्रवार को दी।

इस महीने की शुरुआत में, भारत और स्विट्जरलैंड ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जो दोनों देशों की एयरलाइनों को कोविड से संबंधित प्रतिबंधों के तहत निश्चित संख्या में उड़ानों का संचालन करने की अनुमति देता है।

लुफ्थान्सा समूह के पास विभिन्न एयरलाइनों की मिल्कियत है, जिसमें लुफ्थांसा, स्विस, ऑस्ट्रियन एयरलाइंस और ब्रसेल्स एयरलाइंस शामिल है।

समूह ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वह 10 जनवरी से ज्यूरिख-मुंबई मार्ग पर दो साप्ताहिक उड़ानों का संचालन करेगा।

कोविड से संबंधित यात्रा प्रतिबंधों के कारण पिछले साल 23 मार्च से भारत में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें निलंबित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे