सोशल मीडिया पर बने दोस्त से मिलने के लिए मुंबई आई स्वीडन की किशोरी

By भाषा | Updated: December 11, 2021 19:58 IST2021-12-11T19:58:34+5:302021-12-11T19:58:34+5:30

Swedish teenager came to Mumbai to meet a friend made on social media | सोशल मीडिया पर बने दोस्त से मिलने के लिए मुंबई आई स्वीडन की किशोरी

सोशल मीडिया पर बने दोस्त से मिलने के लिए मुंबई आई स्वीडन की किशोरी

मुंबई, 11 दिसंबर मुंबई पुलिस ने स्वीडन की लापता किशोरी का पता लगाकर उसे उसके परिवार के हवाले कर दिया है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दरअसल, सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम के माध्यम से स्वीडन की 16 वर्षीय किशोरी मुंबई में रहने वाले 19 वर्षीय एक युवक के संपर्क में आई थी। दोनों के बीच दोस्ती होने के बाद किशोरी युवक से मिलने के लिए अपना घर छोड़कर मुंबई आ गयी थी।

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की यूनिट-6 को उनके इंटरपोल समन्वय प्रकोष्ठ के माध्यम से स्वीडन की लापता लड़की के बारे में 'येलो नोटिस' मिला था।

मामले में 27 नवंबर को किशोरी के पिता की शिकायत पर उसके गृह देश के एक पुलिस थाने में उसके गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

इसके आधार पर मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने जांच शुरू की और उसके पुरुष मित्र की ऑनलाइन गतिविधियों पर नज़र रखना शुरू कर दिया। तकनीकी जानकारियां हासिल कर पुलिस ने युवक का पता लगा लिया। युवक कॉलेज का छात्र है।

युवक से पूछताछ के दौरान पता चला कि किशोरी पूर्वी उपनगरों के ट्रॉम्बे इलाके में चीता कैंप में रह रही थी।

इसके बाद, अपराध शाखा के अधिकारियों ने किशोरी को अपनी हिरासत में ले लिया और उसे दक्षिण मुंबई के डोंगरी में बाल गृह भेज दिया।

इस बीच, स्वीडन के दूतावास और दिल्ली इंटरपोल कार्यालय को मामले के घटनाक्रम के बारे में सूचित किया गया। लड़की के पिता और परिवार के अन्य सदस्य शुक्रवार को उसे घर वापस लेने मुंबई पहुंचे।

औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, किशोरी को उसके पिता को सौंप दिया गया और वे वापस स्वीडन के लिए रवाना हो गए। किशोरी ने युवक के खिलाफ कुछ नहीं कहा, इसलिए युवक के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Swedish teenager came to Mumbai to meet a friend made on social media

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे