लाइव न्यूज़ :

‘स्वीडन-इंडिया नोबेल मोमोरियल वीक’ ने विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं के काम को किया सम्मानित

By भाषा | Updated: December 8, 2020 17:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर भारत में स्वीडन के दूतावास ने ‘स्वीडन-इंडिया नोबेल मेमोरियल वीक’ के तहत दोनों देशों की महिला वैज्ञानिकों एवं उद्यमियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किए।

आयोजकों ने बताया कि सोमवार को करीब 5,000 लोगों ने ‘शी स्टेम: विमेन लीडिंग द वे’’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन ‘अटल इनोवेशन मिशन’ के सहयोग से किया गया। ‘अटल इनोवेशन मिशन’ भारत सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य देश में शोध और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जो वैश्विक निरंतरता प्रयासों के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम करती हैं।

‘लैंगिक समानता एवं नारीवादी विदेश नीति के समन्वयन’ के लिए स्वीडन की राजदूत एन बर्न्स ने कहा, ‘‘बदलाव लाने के लिए रूढ़िवादी सोच, भेदभाव और लैंगिक असमानता जैसे कारकों के खिलाफ लड़ना आवश्यक है, जो अब भी दुनियाभर में कई लड़कियों का जीवन प्रभावित कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि स्वीडन की नारीवादी विदेश नीति एक परिवर्तनकारी एजेंडा पेश करती है और ‘स्टेम’ (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) समेत विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की मौजूदगी को बढ़ाती है।

इस कार्यक्रम के दौरान ‘स्टॉकहोम रिजीलियन्स सेंटर’ की उप विज्ञान निदेशक डॉ. बीट्राइस क्रोना ने जलवायु परिवर्तन के असर पर बात की। उन्होंने जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरणीय अध्ययन के क्षेत्र में महिलाओं के अधिक प्रतिनिधित्व की आवश्यकता पर बल दिया।

जैव प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव डॉ. रेणु स्वरूप ने ‘‘उचित चर्चा’’ के लिए मंच तैयार करने को लेकर आयोजकों की टीम को बधाई दी और कहा, ‘‘लैंगिक विविधता का संपूर्ण क्षेत्र स्थिरता, विज्ञान और प्रौद्योगिकी योगदान आदि के संदर्भ में काफी महत्व रखता है।’’

कार्यक्रम के दौरान ‘स्टेम में महिलाओं के प्रतिनिधित्व की महत्ता’ और ‘कार्यक्षेत्र में उनके सामने आने वाली चुनौतियों’ जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव