लाइव न्यूज़ :

‘स्वीडन इंडिया नोबेल मेमोरियल वीक’ महिला वैज्ञानिकों एवं उद्यमियों के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगा

By भाषा | Updated: December 2, 2020 18:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर भारत में स्वीडन का दूतावास आगामी ‘स्वीडन-इंडिया नोबेल मेमोरियल वीक’ के दौरान दोनों देशों की महिला वैज्ञानिकों एवं उद्यमियों के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगा।

कार्यक्रम ‘‘शी स्टेम : वीमेन लीडिंग द वे’’ का आयोजन अटल इनोवेशन मिशन की भागीदारी में किया जा रहा है। अटल इनोवेशन मिशन भारत सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य देश में शोध और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का आयोजन सात दिसंबर को होगा, जिसका उद्देश्य उन सभी महिलाओं को सम्मानित करना है जो वैश्विक निरंतरता प्रयासों के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम करती हैं। साथ ही ये महिलाएं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में सफल कॅरियर बनाने वाली महिलाओं की कहानियों को प्रेरणादायी उदाहरणों एवं रोल मॉडल के तौर पर दुनिया के समक्ष पेश करती हैं।

भारत में स्वीडन के राजदूत क्लास मोलिन ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि महिलाओं और लड़कियों को जब समान अवसर दिया जाता है तो वे स्कूल में सामान्य तौर पर बेहतर प्रदर्शन करती हैं। हम यह भी जानते हैं कि जब वे अपने ज्ञान का इस्तेमाल करती हैं तो हमें व्यापक एवं बेहतर समाधान मिलता है।’’

मोलिन ने कहा, ‘‘अपने स्वीडन इंडिया नोबेल मेमोरियल कार्यक्रम ‘शी स्टेम : वीमेन लीडिंग द वे’ के माध्यम से हम महिला वैज्ञानिकों और उद्यमियों का सम्मान कर रहे हैं और लड़कियों तथा महिलाओं के लिए स्टेम शिक्षा के महत्व पर चर्चा को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग