लाइव न्यूज़ :

स्वीडन-भारत नोबेल मेमोरियल वीक: दिल्ली की लड़की ने जीता शीस्टेम इंस्टा-रील्स चैलेंज 2021

By भाषा | Updated: December 10, 2021 21:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर स्वीडन इंडिया नोबेल मेमोरियल वीक 2021 के तहत विद्यार्थियों के लिए आयोजित ‘शीस्टेम इंस्टा-रील्स चैलेंज’ में दिल्ली की लड़की सांची बंसल ने जीत दर्ज की है।

भारत में स्वीडन के दूतावास और अटल इनोवेशन मिशन की यह संयुक्त पहल, युवा लड़कियों और महिलाओं के लिए ‘स्टेम’ शिक्षा के महत्व पर जोर देती है।

वर्ष 2021 के लिए, 13-17 आयु वर्ग के विद्यार्थियों के वास्ते ‘इंस्टाग्राम रील्स चैलेंज’ के साथ 'शीस्टेम' की शुरुआत की गई थी।

प्रतियोगिता के संदेश में कहा गया कि "2040 तक तेजी से आगे बढ़ें। एक स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित) नेता के रूप में, आप स्टेम के माध्यम से दुनिया को एक बेहतर जगह कैसे बना रहे हैं?"

भारत में स्वीडिश राजदूत क्लास मोलिन के हवाले से एक बयान में कहा गया है, "लगातार दूसरे शीस्टेम आयोजन के साथ, हम भारत के साथ, नीतियों और विकास पहलों को शुरू करने की हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हैं।"

आयोजकों को चुनौती के लिए 600 प्रविष्टियां मिलीं।

प्रथम पुरस्कार की विजेता बंसल को एक टैबलेट मिला है। उन्होंने ‘2040 शीस्टेम’ नेता के रूप में एक वीडियो बनाया, जिनकी स्वच्छ ऊर्जा कंपनी, ग्रीनटेक सॉल्यूशंस ने पर्यावरण के अनुकूल तकनीक का उत्पादन किया।

बंसल के बाद अंकुर मुखर्जी और एस राजेश तिवारी ने दूसरा स्थान अर्जित किया तथा शौर्य करमाकर नै तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

आयोजकों ने बयान में कहा, "अंकुर मुखर्जी ने ग्लेशियरों के पिघलने के मुद्दे को हल करने में दुनिया की मदद की, जबकि एस राजेश तिवारी ने समुद्री वनस्पतियों की रक्षा के लिए काम किया है।"

बयान में कहा गया है, "तीसरे पुरस्कार के विजेता शौर्य ने डॉक्टरों के साथ मिलकर सौर उड़ान एम्बुलेंस के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य पर नज़र रखने वाली एक चिप पेश कर स्वास्थ्य उद्योग को एक अनूठा समाधान दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग