'कुर्सी के लिए कभी कभी दिल्ली का बेटा, कभी हरियाणा का लाल, अब पंजाब दा पुत्तर': स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर तंज

By रुस्तम राणा | Updated: February 26, 2025 16:20 IST2025-02-26T16:20:10+5:302025-02-26T16:20:10+5:30

स्वाति मालीवाल की एक्स पोस्ट को उन अटकलों की प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है कि केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा में जा सकते हैं।

Swati Maliwal taunts Kejriwal Kursi ke liye kabhi Delhi ka beta, kabhi Haryana ka laal, ab Punjab da puttar | 'कुर्सी के लिए कभी कभी दिल्ली का बेटा, कभी हरियाणा का लाल, अब पंजाब दा पुत्तर': स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर तंज

'कुर्सी के लिए कभी कभी दिल्ली का बेटा, कभी हरियाणा का लाल, अब पंजाब दा पुत्तर': स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर तंज

Highlightsखबर है कि केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा में जा सकते हैंऐसे में स्वाति मालीवाल ने आप सुप्रीमो पर कटाक्ष कियाहालांकि, AAP सूत्रों ने ऐसी अटकलों को खारिज किया है

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्ता के लिए उन्होंने कभी खुद को दिल्ली का बेटा, कभी हरियाणा का बेटा और अब पंजाब का बेटा बताया। पार्टी प्रमुख के आवास पर केजरीवाल के पीए बिभव कुमार द्वारा मारपीट किए जाने के बाद आप से दूरी बनाने वाली स्वाति ने हिंदी में एक पोस्ट लिखी, "कुर्सी के लिए - कभी दिल्ली का बेटा, कभी हरियाणा का लाल, अब पंजाब दा पुत्तर।"

उनकी एक्स पोस्ट को उन अटकलों की प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है कि केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा में जा सकते हैं। लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में AAP द्वारा राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारने के बाद यह अफवाह और तेज हो गई। हालांकि, AAP सूत्रों ने अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि केजरीवाल उच्च सदन में नहीं जा रहे हैं।

इससे पहले दिन में AAP ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया। AAP के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने X पर एक पोस्ट में इसकी घोषणा की। उपचुनाव की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है।

लुधियाना के उद्योगपति अरोड़ा 2022 से राज्यसभा के सदस्य हैं। पिछले महीने AAP विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की मौत के बाद लुधियाना पश्चिम सीट खाली हो गई थी। गोगी की उनके घर पर लाइसेंसी हथियार से गलती से गोली चलने से मौत हो गई थी। घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए अरोड़ा ने कहा कि उन्हें मैदान में उतारने के लिए वह पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं।

अरोड़ा ने X पर एक पोस्ट में कहा, "लुधियाना पश्चिम उपचुनाव लड़ने के लिए मुझ पर भरोसा जताने के लिए AAP नेतृत्व के प्रति विनम्र और आभारी हूं। अपने गृहनगर से गहराई से जुड़े व्यक्ति के रूप में, मैं अपने लोगों की समर्पण और ईमानदारी के साथ सेवा करने के लिए तत्पर हूं।"

Web Title: Swati Maliwal taunts Kejriwal Kursi ke liye kabhi Delhi ka beta, kabhi Haryana ka laal, ab Punjab da puttar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे