लाइव न्यूज़ :

महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को मिली जान से मारने की धमकी, स्पा और मसाज पार्लरों के खिलाफ की थी कार्रवाई

By भाषा | Updated: September 21, 2019 05:59 IST

स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘‘ इस बात से कि उन्होंने सीधे मुझसे संपर्क करने के बजाय सीधे मेरे पति से संपर्क करने की कोशिश की, मेरे परिवार को निशाना बनाने एवं धमकाने की योजना का खुलासा होता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देस्वाति मालीवाल ने दिल्ली के पुलिस प्रमुख अमूल्य पटनायक को पत्र लिखा।पुलिस प्रमुख को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस प्रमुख को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय राजधानी में स्पा और मसाज पार्लरों के खिलाफ आयोग की कार्रवाई के बाद उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि स्पा में चलने वाले वेश्यावृति रैकट की बहुत गहरी साठ-गांठ है और उसे 10-12 रसूखदार लोग चला रहे हैं।उन्होंने दिल्ली के पुलिस प्रमुख अमूल्य पटनायक को लिखे पत्र में कहा है, ‘‘मेरे पति जयहिंद को कल उनके व्हाट्सअप पर कुछ स्पा मालिकों से धमकी भरे संदेश आये। इसके अलावा, महिला हेल्पलाइन 181 पर मेरे और मेरे पति के खिलाफ धमकी भरा फोन आया। ’’ उन्होंने कहा है कि इन संदेशों में ‘‘मुझे और मेरे परिवार की हत्या करने और हमला करने की सीधी धमकियां हैं।’’मालीवाल ने कहा, ‘‘ इस बात से कि उन्होंने सीधे मुझसे संपर्क करने के बजाय सीधे मेरे पति से संपर्क करने की कोशिश की, मेरे परिवार को निशाना बनाने एवं धमकाने की योजना का खुलासा होता है।’’ उन्होंने पुलिस प्रमुख से जरूरी कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

टॅग्स :स्वाति मालीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया