लाइव न्यूज़ :

स्वाति मालिवाल ने अपने तलाक पर कहा- मैं और नवीन अलग-अलग हो गए, हमेशा उन्हें मिस करेंगे, ईश्वर इस दर्द से निपटने की दे शक्ति 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 19, 2020 12:47 IST

2015 में आप की सरकार आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने स्वाति मालीवाल को दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) का प्रमुख नियुक्त किया। वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाहकार (शिकायत) भी रहीं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बुधवार (19 फरवरी) को अपने निजी जीवन की जानकारी शेयर की है।स्वाति मालीवाल ने अपने पति नवीन जयहिंद से तलाक होने की बात कही है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बुधवार (19 फरवरी) को अपने निजी जीवन की जानकारी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने पति नवीन जयहिंद से तलाक होने की बात कही है। नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी (आप) के एक बड़े नेता हैं और उन्हें पार्टी कई जिम्मेदारियां भी दे चुकी है। 

स्वाति मालीवाल ने अपने तलाक की बात शेयर करते समय कहा कि वे नवीन को बहुत मिस करेंगी। कभी-कभी सबसे अच्छे लोग एक साथ रह सकते हैं। उन्होंने ईश्वस से प्रार्थना की है कि इस तरह के दर्द से निपटने के लिए शक्ति दें।

स्वाति मालीवाल ट्विट कर कहा, 'सबसे दर्दनाक क्षण तब होता है जब आपकी कहानी समाप्त होती है। मेरा भी कहानी खत्म हो गई। मेरा और नवीन का तलाक हो गया है। कभी-कभी सबसे अच्छे लोग एक साथ नहीं रह सकते हैं। हमेशा उन्हें मिस करेंगे और उनके साथ बीते हुए जीवन को। हर दिन मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि हम और हमारे जैसे अन्य लोगों को इस दर्द से निपटने के लिए शक्ति प्रदान करें।

स्वाति मालिवाल के पति रहे नवीन जयहिंद हरियाणा में आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हैं। पार्टी में उनका बहुत बड़ा कद माना जाता है क्योंकि वह अन्ना आंदोलन से ही अरविंद केजरीवाल के साथ रहे हैं। इसी वजह से केजरीवाल का उन्हें बेहद करीबी कहा जाता है। वह हरियाणा विधानसभा चुनाव का चेहरा भी रह चुके हैं। इधर, 2015 में आप की सरकार आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने स्वाति मालीवाल को दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) का प्रमुख नियुक्त किया। वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाहकार (शिकायत) भी रहीं। सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता और इंडिया अगेंस्ट करप्शन की सबसे युवा सदस्य रहीं। मालीवाल के केजरीवाल के साथ वर्ष 2006 से जुड़ी थीं।

टॅग्स :स्वाति मालीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया