लाइव न्यूज़ :

टीकरी बॉर्डर पर किसानों का समर्थन करने के लिए स्वरा, रब्बी शेरगिल व अन्य ने कंसर्ट में हिस्सा लिया

By भाषा | Updated: January 9, 2021 22:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जनवरी अभिनेत्री स्वरा भास्कर और कई कलाकारों ने केंद्र के नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए शनिवार को टीकरी बॉर्डर पर एक कंसर्ट में हिस्सा लिया।

साथ ही, हरभजन मान, जैसी बैंस, रब्बी शेरगिल और कई अन्य पंजाबी गायक भी ‘आर्टिस्ट्स फॉर फारमर्स ’ कंसर्ट में शामिल हुए। उनके अलावा, कंवर ग्रेवाल, हर्फ चीमा, नूर चहल ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कंसर्ट का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा के मुख्य मंच पर किया गया।

प्रदर्शन स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए स्वरा भास्कर ने कहा, ‘‘मैं यहां कलाकार के तौर पर आई हूं और देश के नागरिक के तौर पर उन लोगों का प्रतिनिधित्व करती हूं, जो शहरों में पले-बढ़े लेकिन कभी गांव नहीं गए।’’

भास्कर ने कहा कि सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई देश के हर नागरिक की लड़ाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूरे देश की तरफ से आप सभी का धन्यवाद करती हूं कि हमारी लड़ाई को आप इस प्रदर्शन के माध्यम से लड़ रहे हैं। मुझे आज शर्म आ रही है कि हमारा समाज और देश ऐसा हो गया है, जहां बुजुर्गों की देखभाल करने के बजाए हमने उन्हें इतनी ठंड में सड़कों पर बैठने के लिए मजबूर कर दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इतने बेशर्म और अहंकारी हो गए हैं कि इन लोगों के दर्द का हमें अहसास नहीं होता। अगर देश हमारी मां है, तो किसान पिता हैं क्योंकि वे हमें भोजन मुहैया कराते हैं।’’

प्रदर्शन के उद्देश्यों पर सवाल उठाने वाले लोगों पर प्रहार करते हुए भास्कर ने कहा कि ऐसे लोग प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ‘‘गलत आरोप’’ लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वे हर दिन आपको गाली दे रहे हैं और लोगों को आपके खिलाफ भड़का रहे हैं। मैं आप सबसे इन लोगों की तरफ से माफी मांगती हूं।’’

केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों किसान 26 नवंबर से दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर डटे हुए हैं।

हरभजन मान ने नये कृषि कानूनों को वापस लेने की किसानों की मांग का समर्थन किया।

नूर चहल ने कहा, ‘‘मैं एक किसान की बेटी हूं। हमारा इतिहास हमें बताता है कि हमने पहले कई लड़ाई जीती हैं। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि हम यह लड़ाई भी जीतेंगे। ’’

उल्लेखनीय है कि किसानों के आंदोलन का ज्यादातर पंजाबी गायकों ने समर्थन किया है।

कंवर ग्रेवाल और चीमा इस आंदोलन की शुरूआत से ही प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन कर रहे हैं। किसान आंदोलन पर सोशल मीडिया और इंटरनेट पर छाये कुछ गानों में उनकी आवाज भी है। उनके गीत ‘पीचा’ को यूट्ब पर 80 लाख से अधिक लोगों ने देखा है।

गौरतलब है कि नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए दिल्ली से लगी सीमाओं पर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी किसान महीने भर से अधिक समय से डेरा डाल कर डटे हुए हैं। इन किसानों में ज्यादातर पंजाब और हरियाणा से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर