लाइव न्यूज़ :

छात्रों द्वारा घेराव खत्म करने के बाद भाजपा सांसद और विश्व भारती विवि के कुलपति बाहर निकले, छह घंटे तक रहे बंद

By भाषा | Updated: January 9, 2020 02:37 IST

अधिकारियों ने कहा, व्याख्यान शुरू होने के लगभग 45 मिनट बाद, आंदोलनकारी छात्र विभाग में पहुंचे, नारेबाजी की और कार्यक्रम को बाधित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देविश्वविद्यालय के सूत्रों ने बताया छात्रों का धरना खत्म होने के बाद रात करीब दस बजे वे दोनों बाहर आए। छात्रों का आरोप है कि राजनीतिक नेता समुदायों के बीच घृणा उत्पन्न कर रहे हैं।

भाजपा सांसद स्वप्न दासगुप्ता, विश्व भारती विश्वविद्यालय के कुलपति विद्युत चक्रवर्ती और कई अन्य लोग बुधवार को छह घंटे तक विश्वविद्यालय के एक भवन के भीतर बंद रहे, जिसके बाहर वामपंथ की ओर झुकाव रखने वाले सैंकड़ों छात्र धरने पर बैठे हुए थे। छात्रों का आरोप है कि राजनीतिक नेता समुदायों के बीच घृणा उत्पन्न कर रहे हैं।

विश्वविद्यालय के सूत्रों ने बताया छात्रों का धरना खत्म होने के बाद रात करीब दस बजे वे दोनों बाहर आए। दासगुप्ता को विश्वविद्यालय के शांतिनिकेतन के लिपिका सभागार में व्याख्यान श्रृंखला के तहत ''सीएए 2019: समझ और व्याख्या'' पर बोलना था। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद, समारोह को विश्वभारती के दूसरे लेकिन सन्निहित परिसर श्रीनिकेतन में सामाजिक कार्य विभाग के एक अन्य सभागार में स्थानांतरित कर दिया गया।

अधिकारियों ने कहा, व्याख्यान शुरू होने के लगभग 45 मिनट बाद, आंदोलनकारी छात्र विभाग में पहुंचे, नारेबाजी की और कार्यक्रम को बाधित कर दिया गया। छात्रों को तितर-बितर करने के कुछ ही देर बाद दासगुप्ता के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया, ''विश्व भारती में बिना किसी टकराव के नाटकबाजी का अंत। टकराव चाहने वाले कुछ प्रदर्शनकारी हताश थे।'' 

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताकैब प्रोटेस्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं