लाइव न्यूज़ :

स्वेदशी जागरण मंच ने कोविड-19 के पेटेंट मुक्त टीकों एवं दवाइयों के लिए वैश्विक अभियान चलाया

By भाषा | Updated: June 20, 2021 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जून स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) ने रविवार को कहा कि उसने पेटेंट मुक्त दवा के वास्ते दबाव बनाने के लिए श्रमिकों, किसानों , छोटे व्यापारियों एवं अन्य के संगठनों के साथ मिलकर वैश्विक अभियान चलाया है।

उसने कहा कि भारत और 20 अन्य देशों के विभिन्न हिस्सों में छोटे छोटे समूहों में लोगों ने प्रदर्शन किया एवं उन्होंने सभी के लिए पेटेंट मुक्त टीकों एवं दवाइयों की मांग करते हुए नारे लगाये।

एसजेएम के सह-संयोजक अश्विनी महाजन ने कहा, ‘‘ ‘विश्व जागरूकता दिवस’ के मौके पर स्वदेशी जागरण मंच ने ‘पेटेंट मुक्त टीका’ अभियान के समर्थन में भारत एवं 20 अन्य देशों में श्रमिकों, छोटे व्यापारियों, उद्योग, अकादमिक संस्थानों और बुद्धजीवियों के संगठनों के साथ मिलकर 3000 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका, इटली, इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, स्वीडन, अफगानिस्तान, नेपाल और भूटान उन 20 देशों में शामिल हैं जहां लोग स्वदेशी जागरण मंच के कार्यक्रम में शामिल हुए एवं उन्होंने कोविड-19 के मरीजों के वास्ते पेटेंट मुक्त टीकों एवं दवाइयों के लिए प्रदर्शन किया।

महाजन ने कहा , ‘‘ इस कार्यक्रम का उद्देश्य इस मुद्दे पर जागरूकता फैलाना और कुछ व्यक्तियों, कंपनियों या कुछ विकसित देशों की सरकारों को बेनकाब करना तथा उनपर टीकों एवं दवाइयों को पेटेंट से मुक्त करने के लिए ट्रिप्स छूट के भारत के प्रस्ताव को मानने के लिए दबाव बनाना है। ’’

उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकों के बड़े पैमाने पर उत्पादन की राह में पेटेंट कानून तथा बौद्धिक संपदा अधिकार व्यापार संबंधी विश्व व्यापार संगठन समझौता बाधक हैं जो अन्य दवा कंपनियों को इन टीकों का उत्पादन नहीं करने देता है।

महाजन ने कहा कि पेटेंट कानून में, भले ही थोड़े समय के लिए ही सही, लेकिन ढील देने की जरूरत है ताकि दुनिया की 7.87 अरब जनसंख्या को कोरोना वायरस से बचाने के लिए टीकों एवं दवाइयों का उत्पादन बढ़ाया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO