लाइव न्यूज़ :

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण कार्यक्रम 9 सितंबर को शुरू किया जायेगा

By भाषा | Updated: September 8, 2021 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण के तहत वर्ष 2021 का स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण कार्यक्रम बृहस्पतिवार 9 सितंबर को शुरू किया जाएगा। जलशक्ति मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी ।

जलशक्ति मंत्रालय के बयान के अनुसार, 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण का उद्देश्य देश को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) के साथ इसमें मध्यस्थ के तौर पर जुड़कर स्वच्छता परिणामों की गति बढ़ाना है।

मंत्रालय ने बताया कि सर्वेक्षण 2021 के संचालन के लिए एक विशेषज्ञ एजेंसी को काम पर रखा गया है। सर्वेक्षण के हिस्से के रूप में प्रमुख मापदंडों का उपयोग करके गांवों, जिलों और राज्यों की रैंकिंग की जायेगी।

इसमें कहा गया है कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत देशभर के 698 जिलों के 17,475 गांवों को कवर किया जाएगा। सर्वेक्षण के लिए इन गांवों के 87,250 सार्वजनिक स्थानों जैसे स्कूलों, आंगनबाड़ियों, सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों, हाट/बाजारों/धार्मिक स्थलों का दौरा किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित