लाइव न्यूज़ :

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 : महाराष्ट्र के लातूर को जीएफसी-5 स्टार रेटिंग मिली

By भाषा | Updated: November 19, 2021 20:34 IST

Open in App

लातूर (महाराष्ट्र), 19 नवंबर महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर शहर को केंद्र सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 कार्यक्रम में जीएफसी-5 स्टार रैंकिंग से नवाजा गया है। लातूर के महापौर विक्रांत गोजामुंडे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को नयी दिल्ली में आयोजित होने वाले एक समारोह में शहर को सम्मानित करेंगे। कचरा मुक्त शहर (जीएफसी) रैंकिंग प्रत्येक रेटिंग को लेकर निर्धारित दिशानिर्देश के अनुपालन के लिए क्षेत्र में उठाए गए कदमों पर आधारित है।

महापौर ने कहा, ‘‘शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए चार स्थानों पर विकेन्द्रीकृत अपशिष्ट पृथक्करण केंद्रों के साथ एक प्रसंस्करण परियोजना स्थापित की गई। रात्रि सफाई अभियान शुरू किया गया और हर दिन बाजारों को साफ किया जाता है। प्रतिदिन चार लाख लीटर अपशिष्ट जल का शोधन करने वाला संयंत्र बनाया गया।’’ गोजामुंडे ने कहा कि लातूर नगर निगम ने सिर्फ 400 कर्मचारियों के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं