लाइव न्यूज़ :

स्वच्छ अमृत महोत्सव: छत्तीसगढ़ ने लगातार तीसरे साल जीता सबसे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार

By भाषा | Updated: November 14, 2021 20:37 IST

Open in App

रायपुर, 14 नवंबर छत्तीसगढ़ को सबसे स्वच्छ राज्य श्रेणी में पुरस्कृत किया जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 20 नवंबर को दिल्ली में होने वाले स्वच्छ अमृत महोत्सव कार्यक्रम में राज्य को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।

एक सरकारी अधिकारी ने रविवार को बताया कि छत्तीसगढ़ को यह पुरस्कार लगातार तीसरे साल मिल रहा है। इससे पहले 2019 और 2020 में भी राज्य को यह पुरस्कार मिला था।

उन्होंने कहा, “सर्वेक्षण में विजेताओं का चयन करने के लिए घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे का वैज्ञानिक निपटान, खुले में शौच मुक्त और कचरा मुक्त स्थिति, नागरिकों की प्रतिक्रिया आदि का आकलन किया गया है। छत्तीसगढ़ को न केवल एक राज्य के रूप में सम्मानित किया जाएगा, बल्कि इसके 61 शहरों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। यह एक ऐसा राज्य बन गया है जिसके सबसे ज्यादा शहरों को पुरस्कृत किया जा रहा है।”

जनसंपर्क विभाग के अधिकारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र राज्य है जहां 9,000 से अधिक 'स्वच्छता दीदी' घर-घर जाकर 1,600 टन गीला और सूखा कचरा एकत्र कर रही हैं और वैज्ञानिक रूप से इसका निपटान कर रही हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और शहरी प्रशासन एवं विकास मंत्री शिवकुमार डहरिया ने राज्य के लोगों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट