लाइव न्यूज़ :

सुवेंदु का इस्तीफा नियमों के अनुरूप नहीं, स्वीकार नहीं किया गया: विधानसभा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: December 18, 2020 21:27 IST

Open in App

कोलकाता, 18 दिसंबर पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष विमान बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस विधायक सुवेंदु अधिकारी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है क्योंकि यह संविधान के प्रावधानों और सदन के नियमों के अनुरूप नहीं है।

बनर्जी ने इस बात का जिक्र किया कि अधिकारी ने त्यागपत्र उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं सौंपा।

उन्होंने कहा कि वह नहीं जानते कि अधिकारी का यह कदम ‘‘स्वैच्छिक और वास्तविक’’ है या नहीं।

बनर्जी ने कहा, ‘‘जब तक मैं इस बात से संतुष्ट नहीं हो जाता कि इस्तीफा स्वैच्छिक और वास्तविक है, मेरे लिए भारत के संविधान के प्रावधानों और पश्चिम बंगाल विधानसभा में कामकाज के नियमों के आलोक में इसे स्वीकार करना संभव नहीं है।’’

ममता बनर्जी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले अधिकारी ने विधानसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा 16 दिसंबर को विधानसभा सचिवालय में सौंपा था। उस वक्त विधानसभा अध्यक्ष सदन में उपस्थित नहीं थे।

अधिकारी ने बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था जिससे ये अटकलें और तेज हो गईं कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा में अब भी तृणमूल कांग्रेस के सदस्य हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि बुधवार को वह अपराह्न डेढ़ बजे तक सदन में थे, लेकिन अधिकारी ने 2.10 बजे विधानसभा सचिवालय में अपना इस्तीफा सौंपा।

अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारी को मामले में अपनी बात कहने के लिए व्यक्तिगत रूप से 21 दिसंबर को उपस्थित होने को कहा गया है।

विमान बनर्जी ने कहा कि त्यागपत्र पर कोई तारीख नहीं लिखी थी। उन्होंने हालांकि कहा कि ई-मेल पर भेजे गए पत्र में तारीख थी।

उन्होंने अंतर को ‘‘संदिग्ध मामला’’ करार देते हुए कहा कि वह अधिकारी द्वारा त्यागपत्र की प्रामाणिकता के बारे में उन्हें संतुष्ट किए जाने के बाद ही इस्तीफा स्वीकार करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?