लाइव न्यूज़ :

सुवेंदु अधिकारी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है: पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: December 18, 2020 17:08 IST

Open in App

कोलकाता, 18 दिसंबर पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष विमान बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस विधायक सुवेंदु अधिकारी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है क्योंकि यह संविधान के प्रावधानों और सदन के नियमों के अनुरूप नहीं है।

बनर्जी ने इस बात का जिक्र किया कि अधिकारी ने इस्तीफा पत्र उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं सौंपा।

उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि क्या यह इस्तीफा ‘‘स्वैच्छिक और वास्तविक है।’’

बनर्जी ने कहा, ‘‘जब तक मैं इस बात से संतुष्ट नहीं हो जाता कि इस्तीफा स्वैच्छिक और वास्तविक है, मेरे लिए भारत के संविधान के प्रावधानों और पश्चिम बंगाल विधानसभा में कामकाज के नियमों के आलोक में इसे स्वीकार करना संभव नहीं है। ’’

अधिकारी ने ममता बनर्जी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने विधायक के तौर पर अपना इस्तीफा 16 दिसंबर को विधानसभा सचिवालय में सौंपा था। उस वक्त विधानसभा अध्यक्ष सदन में उपस्थित नहीं थे।

बनर्जी ने कहा कि अधिकारी को इस विषय में अपनी बात कहने के लिए उनके समक्ष व्यक्तिगत रूप से 21 दिसंबर को उनके (स्पीकर के) चैंबर में उपस्थित होने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित