लाइव न्यूज़ :

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी का दावा, ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में जीत के लिए मांगी थी मदद, ऑडियो क्लिप वायरल

By विनीत कुमार | Updated: March 27, 2021 22:25 IST

West Bengal Election: बीजेपी नेता प्रलय पाल ने दावा किया है कि ममता बनर्जी ने फोन कर नंदीग्राम में जीत के लिए उनसे मदद मांगी थी। इसे लेकर कथित फोन कॉल की रिकॉर्डिंग का एक ऑडियो क्लिप भी वायरल है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रलय पाल का दावा- ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में जीत के लिए फोन कर मांगी थी मददशुभेंदु अधिकारी के सहयोगी हैं प्रलय पाल, वीडियो जारी कर किया ममता द्वारा उन्हें फोन करने का दावानंदीग्राम में दूसरे चरण में एक अप्रैल को वोटिंग है, यहां ममता बनर्जी और शुभेंदु के बीच सीधा मुकाबला

पश्चिम बंगाल में शनिवार को पहले चरण के मतदान के बीच नंदीग्राम से बीजेपी नेता प्रलय पाल ने सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि टीएमसी सुप्रीमो ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फोन कर नंदीग्राम में उन्हें जीत दिलाने के लिए मदद मांगी थी। प्रलय पाल टीएमसी छोड़ बीजेपी में शामिल हो चुके शुभेंदु अधिकारी के अधिकारी हैं।

नंदीग्राम में ममता बनर्जी का मुकाबला अपने पुराने सहयोगी शुभेंदु से ही है। बीजेपी नेता प्रलय ने एक वीडियो जारी कर ममता बनर्जी द्वारा उन्हें फोन किए जाने का दावा किया है। इस बीच एक ऑडिया क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल है। 

प्रलय पाल ने जारी वीडियो में कहा है, 'वो चाहती थीं कि मैं उनके लिए काम करूं और टीएमसी में लौट जाऊं। मैं लेकिन शुभेंदु अधिकारी और अधिकारी परिवार से कहीं ज्यादा जुड़ा हुआ हूं। मैं अब भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहा हूं।'

पाल ने अपने वीडियो संदेश में आगे कहा, 'जब लेफ्ट के शासन में सीपीआई (एम) नंदीग्राम में लोगों को परेशान कर रही थी, ये अधिकारी परिवार ही था जो हमारे साथ खड़ा था। मैं उनके खिलाफ कभी नहीं गया और मैं ऐसी हिम्मत भी कभी नहीं कर सकता।'

प्रलय पाल के दावों के बाद बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी एक वीडियो जारी किया है। इसमें कथित ऑडियो भी है, जिसे ममता और प्रलय पाल के बीच की बातचीत कहा जा रहा है।

इन तमाम दावों पर टीएमसी की भी प्रतिक्रिया आई है। टीएमसी ने दावा किया है कि कॉल रिकॉर्डिंग की आवाज की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि नंदीग्राम सीट पर दूसरे चरण में एक अप्रैल को मतदान होगा।

 

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावममता बनर्जीनंदिगमाविधान सभा चुनाव 2021विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव