लाइव न्यूज़ :

सुवर्ण सौध 10 दिवसीय विधानमंडल सत्र के आयोजन के लिए तैयार

By भाषा | Updated: December 12, 2021 20:56 IST

Open in App

बेलगावी (कर्नाटक), 12 दिसंबर सुवर्ण सौध 13 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए पूरी तरह तैयार है। यहां कर्नाटक विधानमंडल का सत्र कोविड संबंधित प्रतिबंधों के कारण दो साल के बाद आयोजित किया जाएगा।

बेंगलुरु में विधान सौध की भव्य प्रतिकृति, जिसका उद्घाटन 11 अक्टूबर 2012 को किया गया था, वहां 2018 के बाद से किसी सत्र का आयोजन नहीं किया गया है।

दस दिवसीय सत्र कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन की छाया में आयोजित किया जाएगा। राज्य में ओमीक्रोन से संक्रमण के मामले रविवार को तीन हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि सुवर्ण सौध का पूरा परिसर संक्रमण मुक्त किया गया है जबकि सख्त कोविड नियम भी लागू किए गए हैं।

सत्र में भाग लेने वालों को कोविड टीके की दोनों खुराक लेने का प्रमाण पत्र और एक नेगेटिव आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अध्यादेश की जगह लेने वाले कर्नाटक नगर निगम विधेयक, विश्वेश्वरैया विश्वविद्यालय विधेयक और आयुष विश्वविद्यालय विधेयक सहित कम से कम आठ विधेयकों पर चर्चा हो सकती है।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने संकेत दिया कि 10 दिवसीय विधानसभा सत्र के दौरान धर्मांतरण विरोधी विधेयक लाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री सत्र के दौरान विकास कार्यों और जन शिकायतों पर सार्थक बहस को लेकर भी आशान्वित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता