लाइव न्यूज़ :

एंड्रायड फोन में सेंध लगाने के लिए टीकाकरण के नाम पर भेजे जा रहे संदिग्ध एसएमएस : साइबर एजेंसी

By भाषा | Updated: May 10, 2021 17:52 IST

Open in App

(नीलाभ श्रीवास्तव)

नयी दिल्ली, 10 मई संघीय साइबर सुरक्षा एजेंसी ने आगाह किया है कि फर्जी कोविड-19 टीका पंजीकरण एसएमएस भेज उपयोगकर्ता के एंड्रॉयड फोन में सेंध लगाकर उनके डाटा तक पहुंच बनाई जा रही है।

एजेंसी के मुताबिक नुकसानदेह एसएमएस के पांच प्रकारों का पता चला है।

इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी) ने शनिवार को जारी सार्वजनिक परामर्श में कहा, ‘‘ खबर मिली है कि फर्जी एसएमएस संदेश भेज कर गलत तरीके से दावा किया जा रहा है कि उनके द्वारा प्रस्तुत ऐप से भारत में कोविड-19 टीके के लिए पंजीकरण कराया जा सकता है।’’

परामर्श में कहा गया है,‘‘एसएमएस के साथ एक लिंक आता है जिस पर क्लिक करने से एंड्रॉयड फोन में संदिग्ध ऐप इंस्टॉल हो जाता है । फिर वह स्वत: पीड़ित के फोन में दर्ज अन्य फोन नंबर पर यही जानकारी एसएमएस के जरिये प्रसारित करता है।’’

गौरतलब है कि सीईआरटी संघीय तकनीकी इकाई है जो साइबर हमलों से मुकाबला करने के साथ-साथ भारतीय साइबर मंच की रक्षा जासूसी, हैकिंग और अन्य इसी तरह के ऑनलाइन हमलों की पड़ताल करती है।

सीईआरटी ने कहा कि यह ऐप अनावश्यक अनुमति प्राप्त करती है जिससे साइबर हमलावर उपयोगकर्ता के डाटा जैसे फोन कॉल पर कब्जा कर सकते हैं।

परामर्श में कहा गया कि केवल आधिकारिक लिंक के माध्यम से कोरोना वायरस टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल