लाइव न्यूज़ :

पुणे में युवती की संदेहास्पद मौत, भाजपा नेताओं ने की जांच की मांग

By भाषा | Updated: February 12, 2021 00:00 IST

Open in App

पुणे, 11 फरवरी महाराष्ट्र के बीड जिले की रहने वाली 23 वर्षीय युवती की संदेहास्पद परिस्थितियों में पुणे में मौत हो गई। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने मामले की जांच की मांग की है।

युवती बीड जिले के परली की रहने वाली थी और सोमवार तड़के यहां हडपसर के मोहम्मवावाड़ी क्षेत्र में स्थित एक इमारत की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई थी।

इस संबंध में वनवाड़ी पुलिस थाने में दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज किया गया है।

भाजपा की स्थानीय इकाई की ओर से पुलिस को एक ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें कहा गया है कि मृतका का कथित तौर पर महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री के साथ संबंध था।

घटना के बारे में पूछे जाने पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह गंभीर मामला है।

भाजपा विधायक अतुल भटखाल्कर ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग की है।

भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने भी मामले की गहन जांच की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे