लाइव न्यूज़ :

महिला की संदिग्ध मौत, उसके ससुरालवालों पर हत्या का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 29, 2021 18:46 IST

Open in App

जींद (हरियाणा) 29 नवंबर हरियाणा में जींद के शामलो कलां गांव में सोमवार को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला ने ताऊ ने उसे जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार शामलो कलां के सुशील की पत्नी बबली (36) को सोमवार दोपहर को शहर के निजी अस्पताल लाया गया जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर महिला का मायका पक्ष तथा जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वे उसके शव को सामान्य अस्पताल ले गये।

मृतका के ताऊ बलबीर ने पुलिस से शिकायत की कि उसकी भतीजी बबली की शादी लगभग 18 साल पहले सुशील के साथ हुई थी और शादी के बाद से ही सुसराल के लोग बबली को प्रताडि़त करते थे और उसके मारपीट भी की जाती थी।

बलबीर के अनुसार चार-पांच साल पहले भी बबली के साथ मारपीट की गई थी और मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। बाद में पंचायती स्तर पर मामला सुलझा लिया गया जिसके बाद बबली अपनी सुसराल चली गई। बबली ने बच्चों को भी जन्म दिया। बावजूद इसके उसको प्रताडि़त करना जारी रखा। जुलाना थाना के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतका के ताऊ ने सुसराली पक्ष पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है जिसके आधार पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपलक्कड़ नगरपालिका में 53 सीट और भाजपा ने 25 पर बाजी मारी?, लगातार तीसरी जीत के साथ बीजेपी ने UDF और LDF को दी शिकस्त

भारत‘लोकमत महागेम्स’ के कारण खेल संस्कृति मैदान पर फिर नजर आने लगी: सीएम फडणवीस

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

भारतएनडीए ने मुनंबम सीट जीती, ईसाइयों और वक्फ बोर्ड के बीच विवाद केंद्र?, 1 साल से विरोध कर रहे 500 से अधिक ईसाई परिवार

पूजा पाठMithun Rashifal 2026: मिथुन राशिवालों को नए साल में मिलेगी बड़ी सफलता, करियर-व्यापार में आगे बढ़ने के आएंगे कई अवसर

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: फुटबॉलर मेसी के फैंस हुए निराश, कहा 'बिल्कुल बेकार इवेंट था!'...

भारतसोनिया गांधी मदद मांगती हैं, तो हमेशा मदद करेंगे, अमरिंदर सिंह ने कहा- पीएम मोदी की ‘पंजाब से विशेष लगाव’ और फैसलों को सार्वजनिक नहीं करती भाजपा

भारतKerala Local Body Election Results Updates: 25 ग्राम पंचायत और 2 नगरपालिकाओं में आगे एनडीए, देखिए LDF, UDF और अन्य दल का हाल

भारततिरुवनंतपुरम नगर निगम में 101 सीट, बहुमत के लिए 51 सीट, 49 सीट पर आगे NDA, बीजेपी ने रचा इतिहास, तिरुवनंतपुरम नगर निगम में 45 वर्षों से एलडीएफ की सत्ता?

भारतYear Ender 2025: उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरे भारत में भगदड़ में गई कई जानें, सबसे दुखद हादसों से भरा ये साल; जानें