लाइव न्यूज़ :

महिला की संदिग्ध मौत, उसके ससुरालवालों पर हत्या का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 29, 2021 18:50 IST

Open in App

जींद (हरियाणा) 29 नवंबर हरियाणा में जींद के शामलो कलां गांव में सोमवार को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के ताऊ ने उसके ससुरालवालों पर उसे जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार शामलो कलां के सुशील की पत्नी बबली (36) को सोमवार दोपहर को शहर के निजी अस्पताल लाया गया जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर महिला का मायका पक्ष तथा जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वे उसके शव को सामान्य अस्पताल ले गये।

मृतका के ताऊ बलबीर ने पुलिस में शिकायत की कि उसकी भतीजी बबली की शादी लगभग 18 साल पहले सुशील के साथ हुई थी और शादी के बाद से ही सुसराल के लोग बबली को प्रताडि़त करते थे और उसके मारपीट भी की जाती थी।

बलबीर के अनुसार चार-पांच साल पहले भी बबली के साथ मारपीट की गई थी और मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। बाद में पंचायती स्तर पर मामला सुलझा लिया गया जिसके बाद बबली अपनी सुसराल चली गई। बबली ने बच्चों को भी जन्म दिया। बावजूद इसके उसको प्रताडि़त करना जारी रखा। जुलाना थाना के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतका के ताऊ ने सुसराली पक्ष पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है जिसके आधार पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर