लाइव न्यूज़ :

जयपुर में शोरूम में संदिग्ध डिब्बा मिलने से हड़कंप

By भाषा | Updated: November 13, 2021 15:13 IST

Open in App

जयपुर, 13 नवंबर राजस्थान की राजधानी जयपुर के जवाहर नगर इलाके में एक शोरूम को मिले संदिग्ध डिब्बे में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदिग्ध डिब्बे को जांच के लिए फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राजधानी जयपुर के जवाहनगर इलाके में एक शोरूम में शुक्रवार को एक संदिग्ध डिब्बा पहुंचने से हड़कंप मच गया। बम निरोधक दस्ते ने शनिवार को इस डिब्बे की जांच की और उसमें कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। पुलिस के अनुसार इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां मीडिया को बताया कि जवाहर नगर में एक शोरूम में एक व्यक्ति संदिग्ध डिब्बा लेकर पहुंचा था। शोरूम संचालक ने इसे लेने से मना कर दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध वस्तु को थाने लेकर गई।

अधिकारी ने बताया कि यह घटनाक्रम शुक्रवार शाम छह से रात 12 बजे के बीच का है। पुलिस ने डिब्बा लेकर पहुंचे ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लिया है व उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं बम निरोधक दस्ते ने शनिवार को संदिग्ध डिब्बे की जांच की। अधिकारी के अनुसार डिब्बे में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। उसे जांच के लिए फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां