लाइव न्यूज़ :

बकरीद पर रेलवे स्टेशन परिसर में संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप

By भाषा | Updated: July 21, 2021 11:52 IST

Open in App

सुल्तानपुर (उप्र), 21 जुलाई उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में बकरीद के दिन रेलवे स्टेशन के बाहर परिसर में बुधवार सुबह एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया। संदिग्ध बैग मिलने के बाद पुलिस ने रेलवे परिसर को खाली कराया और फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच की।

सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच में बैग के अन्दर एक बैटरी और तार के साथ एक पासबुक पायी गयी है। पासबुक से यह पता चला कि यह बैग कानपुर जिले के पनकी निवासी एक निलंबित सिपाही नरेंद्र प्रताप सिंह का है, जो तीन साल से बिना बताए ड्यूटी से लापता है।

उन्होंने बताया कि निलंबित सिपाही नरेंद्र प्रताप सिंह से पूछताछ करने पर उसने बैग में बैटरी और तार होने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि यह सिपाही नशे का आदी है और इसे यह भी नहीं पता कि उसका बैग कहाँ छूट गया और बैग में बैटरी कैसे आयी। इस मामले की जांच की जा रही है।

एसपी ने बताया कि तीन साल से बिना बताए ड्यूटी से गायब होने के कारण सिंह निलंबित है और उसे बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो