लाइव न्यूज़ :

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की प्रति फाड़ने पर निलंबित भाजपा विधायक मनीष जयसवाल का निलंबन एक दिन बाद वापस

By भाषा | Updated: December 22, 2021 19:48 IST

Open in App

रांची, 22 दिसंबर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की प्रति फाड़ने को लेकर निलंबित हजारीबाग से भारतीय जनता पार्टी के विधायक मनीष जायसवाल का निलंबन एक ही दिन बाद वापस ले लिया गया और बुधवार को भोजनावकाश के बाद उन्हें सदन की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति मिल गई।

मुख्य विपक्षी दल भाजपा की मांग पर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने भी विधानसभाध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो से जायसवाल का निलंबन वापस लेने का अनुरोध किया जिसे स्वीकार करने अध्यक्ष ने उन्हें सदन में आने की अनुमति दे दी।

गौरतलब है कि मंगलवार पूर्वाह्न ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायक जयसवाल ने यह कहते हुए प्रस्ताव की अपनी प्रति फाड़ दी थी कि उन्हें अब इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है लिहाजा इस प्रस्ताव को पढ़ने का कोई अर्थ नहीं है। जायसवाल के इस व्यवहार पर विधानसभाध्यक्ष ने उन्हें सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां