लाइव न्यूज़ :

निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का निलंबन 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: March 23, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मार्च उड्डयन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मंगलवार को कहा कि निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों का निलंबन 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। उड़ानें कोरोना वायरस के चलते निलंबित की गई थी।

डीजीसीए ने कहा, ‘‘हालांकि, अंतरराष्ट्रीय तय उड़ानों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा चुनिंदा मार्गों पर एक-एक मामले के आधार पर अनुमति दी जा सकती है।’’

कोविड-19 महामारी के कारण 23 मार्च, 2020 से भारत में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाएं निलंबित हैं। हालांकि विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मई से वंदे भारत मिशन के तहत और जुलाई से चुनिंदा देशों के साथ द्विपक्षीय ‘एयर बबल’ व्यवस्था के तहत संचालित हो रही हैं।

भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई, केन्या, भूटान और फ्रांस सहित 27 देशों के साथ ‘एयर बबल’ समझौता किया है। दो देशों के बीच इस ‘एयर बबल’ समझौते के तहत, विशेष अंतररष्ट्रीय उड़ानें उनके क्षेत्र के बीच उनकी एयरलाइंस द्वारा संचालित की जा सकती है।

डीजीसीए के परिपत्र ने यह भी कहा गया कि निलंबन अंतरराष्ट्रीय ऑल-कार्गो संचालन और इसके द्वारा अनुमोदित उड़ानों के संचालन को प्रभावित नहीं करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है