लाइव न्यूज़ :

निलंबित आरपीएस अधिकारी को पुलिस हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: September 11, 2021 23:10 IST

Open in App

जयपुर, 11 सितंबर राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के निलंबित अधिकारी हीरालाल सैनी को शनिवार को 17 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) ने सैनी को यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून के तहत शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।

आरोपी अधिकारी हाल में एक महिला कांस्टेबल के साथ आपत्तिजनक अवस्था वाले कथित वीडियो को लेकर विवाद में आया था। अधिकारी व महिला कांस्टेबल को विभागीय जांच के बाद नैतिक दुराचरण के मामले में आठ सितंबर को निलंबित कर दिया गया था।

सैनी को बृहस्पतिवार रात उदयपुर के एक रिजॉर्ट से हिरासत में लिया गया था। उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर जयपुर लाया गया और शनिवार को यहां स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उसे 17 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

इस कार्रवाई के बाद एसओजी ने पॉक्सो कानून के तहत एक मामला दर्ज किया क्योंकि यह कथित वीडियो महिला कांस्टेबल के छह साल के बेटे के सामने बनाया गया था जो बाल अधिकारों के खिलाफ अपराध वाला कृत्य दिखाता है। महानिदेशक ने मामले को दबाने की कोशिश करने व प्रभावी कार्रवाई नहीं करने के आरोप में सैनी व महिला कांस्टेबल के साथ साथ अन्य दो अधिकारियों व दो थानाधिकारियों को भी निलंबित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो