लाइव न्यूज़ :

निलंबित पुलिसकर्मी सचिन वाजे को चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाया गया अस्पताल

By भाषा | Updated: April 8, 2021 14:37 IST

Open in App

मुम्बई, आठ अप्रैल राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अधिकारी निलंबित पुलिसकर्मी सचिन वाजे को बृहस्पतिवार को चिकित्सकीय जांच के लिए सरकारी जेजे अस्पताल ले गए।

दक्षिण मुम्बई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास 25 फरवरी को एक एसयूवी से जिलेटिन की छड़ें बरामद होने और फिर गाड़ी के मालिक मनसुख हिरन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद वाजे (49) एनआईए की जांच के घेरे में आए। वाजे को 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि एनआईए वाजे को बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल ले गई।

अस्पताल से जुड़े़ एक सूत्र ने बताया कि वाजे की चिकित्सकीय जांच की गई और उन्हें वापस भेज दिया गया।

सूत्र ने कहा, ‘‘ संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट दे दी गई है।’’

गिरफ्तार किए जाने के बाद दूसरी बार वाजे को चिकित्सकीय जांच के लिए जेजे अस्पताल लाया गया।

वाजे ने बुधवार को एक पत्र में दावा किया है कि राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुम्बई पुलिस में उनकी सेवाएं जारी रखने के लिए उनसे दो करोड़ रुपये की मांग की थी। वाजे ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य मंत्री परब ने उनसे मुम्बई के कुछ ठेकेदारों से पैसे एकत्र करने को कहा था।

शिवसेना नेता परब ने वाजे के दावे को खारिज कर दिया है।

बंबई उच्च न्यायालय ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार और कदाचार के आरोपों की सीबीआई जांच का निर्देश दिया है। ये आरोप मुम्बई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने लगाये थे।

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सोमवार को देशमुख ने राज्य के गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

विशेष एनआईए अदालत ने देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की प्रारंभिक जांच (पीई) के लिए केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सचिन वाजे से पूछताछ करने की बुधवार को अनुमति दे दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां