लाइव न्यूज़ :

पत्रकार की हत्या के आरोपी निलंबित पुलिसकर्मी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: August 10, 2021 20:06 IST

Open in App

अमरावती, 10 अगस्त आंध्र प्रदेश के नांदयाल शहर में एक स्थानीय पत्रकार की हत्या में कथित संलिप्तता को लेकर एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को निलंबित कांस्टेबल और उसके भाई को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

दो दिन पहले स्थानीय पत्रकार चेन्ना केशव (33) की हत्या के मामले में निलंबित कांस्टेबल वेंकट सुब्बैया और उनके भाई नागेश्वर राव उर्फ ​​नानी को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने कहा कि केशव ने अपने यूट्यूब चैनल पर कांस्टेबल के कथित कुटिल मामलों से संबंधित कुछ वीडियो पोस्ट किए थे।

नंदयाल टू-टाउन थाने में तैनात एक कांस्टेबल सुब्बैया को हाल ही में जुए में शामिल होने के कारण सेवा से निलंबित कर दिया गया था। रविवार की रात, सुब्बैया ने केशव को अपने हॉस्टल में बुलाया और अपने भाई नानी के साथ कथित तौर पर एक पेचकस से उन पर वार किया।

कुरनूल जिले के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार रेड्डी ने कहा, ''केशव ने भागने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने उन्हें जमीन पर पटककर चाकू मार दिया, जिससे उनका खून बहने लगा। स्थानीय लोगों ने रिपोर्टर को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।''

एसपी ने कहा कि खून से लथपथ केशव को एक साथी पत्रकार और स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।

दो विशेष टीमों ने तलाशी अभियान चलाया और सुब्बैया और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। नंदयाल के पुलिस उपाधीक्षक चिदानंद रेड्डी ने कहा कि उन्हें मंगलवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां