लाइव न्यूज़ :

निलंबित ओडिशा पुलिस आवास अधिकारी को अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर भेजा गया

By भाषा | Updated: November 18, 2021 18:49 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 18 नवंबर ओडिशा पुलिस आवास एवं कल्याण निगम (ओपीएच एंड डब्ल्यूसी) के निलंबित उप प्रबंधक प्रताप कुमार सामल को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तारी के बाद बृहस्पतिवार को अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर भेज दिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अनैतिकता, अक्षमता या ईमानदारी की कमी के प्रति ‘बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति के आधार पर की गई है। अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह सतर्कता विभाग ने आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में सामल को गिरफ्तार किया था। अधिकारी की संपत्ति आय के ज्ञात स्रोतों से 1022 प्रतिशत से अधिक पाई गई थी, जिसके बाद उन्हें सेवा से निलंबित कर दिया गया था।

पिछले दो वर्षों में 131 सरकारी अधिकारियों को या तो सेवा से बर्खास्त किया गया है या अनैतिकता, अक्षमता अथवा ईमानदारी की कमी के आरोप में उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर भेज दिया गया है। राज्य के सतर्कता अधिकारियों द्वारा चलाए गए एक तलाशी अभियान के दौरान सामल के स्वामित्व वाले पांच भवनों और एक फ्लैट सहित पच्चीस अचल संपत्ति मिली।

अधिकारी ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने सामल को 14.87 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में 10 नवंबर को गिरफ्तार किया था। सतर्कता विभाग ने सामल और उनके रिश्तेदारों के बैंक खातों में 1.5 करोड़ रुपये की संदिग्ध जमा राशि का भी पता लगाया था। 12 नवंबर को ओडिशा सरकार ने विभिन्न विभागों के आठ अधिकारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए