लाइव न्यूज़ :

निलंबित आईएएस अधिकारी शिवशंकर को सीमाशुल्क विभाग ने डॉलर तस्करी मामले में गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: January 21, 2021 22:00 IST

Open in App

कोच्चि, 21 जनवरी सीमाशुल्क विभाग ने डॉलर तस्करी मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

केरल में सोना तस्करी गिरोह के सिलसिले में जांच के दौरान यह मामला प्रकाश में आया था। सोना तस्करी मामले में भी शिवशंकर आरोपी हैं।

सीमाशुल्क विभाग के सूत्रों ने कहा कि शिवशंकर को यहां एक जेल में गिरफ्तार किया गया जहां वह राजनयिक माध्यम से सोने की तस्करी से जुड़े मामलों में सीमाशुल्क विभाग तथा प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद से न्यायिक हिरासत में हैं।

कुछ घंटे पहले ही सीमाशुल्क विभाग ने यहां एक अदालत से आईएएस अधिकारी को कथित रूप से 1,90,000 डॉलर (1.30 करोड़ रुपये के बराबर) की तस्करी से संबंधित मामले में गिरफ्तार करने के लिए अनुमति मांगी थी। तिरुवनंतपुरम में संयुक्त अरब अमीरात के वाणिज्य दूतावास के एक पूर्व वित्त प्रमुख ने ओमान के मस्कट तक कथित रूप से यह तस्करी की थी।

सोना तस्करी मामले में प्रमुख आरोपी स्वप्ना सुरेश और सरित पी एस भी कथित रूप से डॉलर तस्करी मामले में संलिप्त हैं और उन्हें पहले ही सीमाशुल्क विभाग द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पूर्व प्रधान सचिव शिवशंकर को वाणिज्य दूतावास के पूर्व कर्मचारी सुरेश से उनके संपर्कों का पता चलने के बाद निलंबित कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू