लाइव न्यूज़ :

निलंबित आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर को डॉलर तस्करी मामले में जमानत

By भाषा | Updated: February 3, 2021 19:53 IST

Open in App

कोच्चि, तीन फरवरी कोच्चि की एक अदालत ने डॉलर तस्करी के मामले में आरोपी, निलंबित आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर को बुधवार को जमानत देते हुए कहा कि उनके विरुद्ध दर्ज मामला ‘‘गंभीर’’ है तथा इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पूर्व प्रधान सचिव शिवशंकर को 98 दिन की न्यायिक हिरासत के बाद अपराह्न तीन बजे जेल से रिहा कर दिया गया।

डॉलर तस्करी का मामला, केरल में सोने की तस्करी मामले की जांच के वक्त सामने आया था।

शिवशंकर, सोना तस्करी मामले में भी आरोपी हैं।

जमानत देते हए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (आर्थिक अपराध) की अदालत ने कहा, ‘‘याचिकाकर्ता के खिलाफ मामला गंभीर है और इसकी गहराई से जांच करने की जरूरत है।’’

अदालत ने इसका उल्लेख किया कि मुख्य आरोपी के साथ मिलकर विदेशी मुद्रा की तस्करी करने के बारे में शिवशंकर को ‘‘पर्याप्त जानकारी’’ थी।

अदालत ने कहा, ‘‘इस प्रकार की जानकारी होना और वरिष्ठ अधिकारी होते हुए तस्करी के मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष न लाने की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।’’

अदालत ने शिवशंकर को दो लाख रूपये का जमानती बांड और इतनी ही राशि के दो मुचलके भरने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही अदालत ने आरोपी को जरूरत पड़ने पर जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होने का निर्देश भी दिया।

सीमा शुल्क विभाग ने डॉलर तस्करी मामले में उन्हें 23 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

टेलीविजन पर शिवशंकर को बैग और किताबों के साथ अपराह्न लगभग तीन बजे एर्नाकुलम जिला जेल से बाहर आते देखा गया।

उन्होंने मीडिया से बात नहीं की और एक रिश्तेदार की कार में बैठकर चले गए।

शिवशंकर की जमानत पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि सोना तस्करी मामले में उचित जांच नहीं की जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और माकपा मामले को दबाने की कोशिश कर रही हैं और उनके बीच कोई साठगांठ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर