लाइव न्यूज़ :

केरल के निलंबित डीजीपी ने कहा- ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाना सामान्य बात, RSS से संबद्ध होने में कोई बुराई नहीं

By भाषा | Updated: August 3, 2019 07:06 IST

केरल सतर्कता विभाग के निलंबित डीजीपी जैकब थॉमस ने शुक्रवार को कहा कि आरएसएस से संबद्ध होने में कोई बुराई नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाना ‘‘सामान्य बात’’ है।

Open in App

केरल सतर्कता विभाग के निलंबित डीजीपी जैकब थॉमस ने शुक्रवार को कहा कि आरएसएस से संबद्ध होने में कोई बुराई नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाना ‘‘सामान्य बात’’ है।

थॉमस का पूर्ववर्ती कांग्रेस नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की सरकार और मौजूदा माकपा के नेतृत्व वाली लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के साथ टकराव हुआ था।

उन्होंने कहा कि आरएसएस कोई राजनीतिक दल नहीं है बल्कि वह तो ‘‘राष्ट्र निर्माण’’ में शामिल सबसे बड़ा गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) है। केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण ने 29 जुलाई को थॉमस की बहाली का आदेश दिया था।

थॉमस को ओखी चक्रवात की स्थिति से निपटने को लेकर एलडीएफ सरकार के खिलाफ अपनी टिप्पणी के चलते दिसंबर 2017 में निलंबित कर दिया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘कल मैंने त्रिशूर में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘रामायण महोत्सव’ में हिस्सा लिया था। वहां मैंने उन मूल्यों की बात की थी जो भगवान राम के प्रतीक माने जाते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राम एक ऐसे व्यक्ति जो सदियों पहले अवतरित हुए थे। लेकिन आज राम को कैसे पेश किया जा रहा है? वह किस बात का प्रतिनिधित्व करते हैं? वह एक आदर्श पुरूष हैं। वह मर्यादा पुरूष हैं।’’

थॉमस ने तिरुवनंतपुरम प्रेस क्लब की ओर से यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘केरल में कुछ समय से गलत चीजें हो रही हैं। जब गलत चीजें होती हैं तो राम को आना चाहिए और इसमें दखल देना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जय श्रीराम’ का नारा हर जगह एक आम बात है। वह संकल्प पुरूष हैं। वह नैतिकता और मूल्यों के पुरूष हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जो कहना चाहता हूं वह यह कि आखिर हम ‘जय श्रीराम’ का नारा क्यों नहीं लगा सकते? अगर हम सेना के किसी कार्यक्रम में जाते हैं तो हम ‘जय हिंद’ या ‘जय श्रीराम’ कहते हैं, जो एक सामान्य बात है।’’

अदूर गोपालकृष्णन जैसी प्रख्यात हस्तियों द्वारा इसका विरोध किये जाने के बारे में पूछे जाने पर थॉमस ने कहा, ‘‘अदूर को अपने विचार रखने का हक है। तो उन्होंने वैसा ही किया।’’

अदूर गोपालकृष्णन ने कहा था कि ‘जय श्रीराम’ के नारे का इस्तेमाल ‘युद्ध घोष’ के समान किया जा रहा है।

आरएसएस के कार्यक्रमों में बार-बार दिखने को लेकर भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा एक राजनीतिक पार्टी है जबकि आरएसएस नहीं। यह एक एनजीओ है। भाजपा ने दो प्रधानमंत्री दिये हैं, जिन्हें जनता ने दोबारा चुना।’’ पूर्व सतर्कता प्रमुख ने मीडियाकर्मियों से पूछा कि आरएसएस में शामिल होने में क्या बुराई है? 

टॅग्स :केरलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन