लाइव न्यूज़ :

केरल में निलंबित कांग्रेस नेता ने की इस्तीफे की घोषणा

By भाषा | Updated: September 14, 2021 12:56 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 14 सितंबर ‘अनुशासनहीनता’ के आरोप में निलंबित कांग्रेस नेता और केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के पूर्व महासचिव के पी अनिल कुमार ने मंगलवार को कहा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

कुमार ने कहा कि उन्होंने पिछले महीने उनके खिलाफ पार्टी की कार्रवाई के बाद ही अपना स्पष्टीकरण दे दिया था लेकिन निलंबन अभी तक वापस नहीं लिया गया है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं कांग्रेस पार्टी के साथ अपने 43 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर रहा हूं।’’

कुमार द्वारा इस्तीफे की घोषणा किये जाने के तुरंत बाद केपीसीसी प्रमुख के सुधाकरण ने एक बयान जारी कर कहा कि कुमार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

केरल में कांग्रेस ने एआईसीसी द्वारा राज्य में पार्टी के जिला प्रमुखों के चयन पर सार्वजनिक रूप से नाराजगी व्यक्त करने के लिए अनिल कुमार को पूर्व विधायक के शिवदासन नायर के साथ 29 अगस्त को ‘‘अस्थायी रूप से निलंबित’’ कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र