लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: निलंबित भाजपा नेता जयप्रकाश मजूमदार तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए, प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

By विशाल कुमार | Updated: March 8, 2022 14:30 IST

एक दिन पहले ही भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने पार्टी नेतृत्व से नाराज माने जा रहे शांतनू बासू और राजू बनर्जी के साथ पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में भाजपा ने जनवरी में निलंबित मजूमदार और तिवारी से मुलाकात की थी।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कुछ महीनों से पश्चिम बंगाल में भाजपा नेतृत्व की लगातार आलोचना कर रहे थे।मजूमदार को टीएमसी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मजूमदार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में भाजपा ने जनवरी में निलंबित कर दिया था।

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित नेता जयप्रकाश मजूमदार ने मंगलवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थाम लिया। वह पिछले कुछ महीनों से पश्चिम बंगाल में भाजपा नेतृत्व की लगातार आलोचना कर रहे थे। मजूमदार को टीएमसी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

मजूमदार यहां नजरूल मंच में पार्टी की संगठनात्मक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की मौजूदगी में सत्तारूढ़ दल में शामिल हुए।  उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेता फिरहाद हाकिम ने पार्टी का झंडा दिया। बनर्जी ने कहा, “ जयप्रकाश मजूमदार टीएमसी के प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे।” 

मजूमदार और रितेश तिवारी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में भाजपा ने जनवरी में निलंबित कर दिया था।

वहीं, एक दिन पहले ही भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने पार्टी नेतृत्व से नाराज माने जा रहे शांतनू बासू और राजू बनर्जी के साथ मजूमदार और तिवारी से मुलाकात की थी।

बता दें कि, जय प्रकाश मजूमदार कुछ समय पहले तक पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रवक्ता थे। वह 2014 में कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। इस साल जनवरी में, उन्हें पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के लिए भाजपा से निलंबित कर दिया गया था।

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया