लाइव न्यूज़ :

कश्मीर से सेब लदे ट्रक में आ रहा था जैशे मोहम्मद का संदिग्ध आतंकवादी, हरियाणा पुलिस ने ‘नाका’ पर दबोचा

By भाषा | Updated: September 28, 2019 18:51 IST

अंबाला के पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने बताया कि आतंकवादी की पहचान जम्मू कश्मीर निवासी मोहम्मद इस्माईल के तौर पर हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार शाम को जम्मू कश्मीर सैन्य खुफिया इकाई और पंजाब पुलिस से एक सूचना मिली थी कि जैशे मोहम्मद का एक संदिग्ध आतंकवादी दिल्ली जा रहे सेब लदे ट्रक से अंबाला से गुजर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने अंबाला..दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ‘नाका’ बनाया और आतंकवादी की तलाश शुरू कर दी।पुलिस ने ट्रक को रोका और उन्हें ट्रक में बैठा एक व्यक्ति मिला जो अपनी पहचान का प्रमाण नहीं दे पाया जिसके बाद संदेह उत्पन्न हुआ।

आतंकवादी संगठन जैशे मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को यहां अंबाला छावनी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक से गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

अंबाला के पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने बताया कि आतंकवादी की पहचान जम्मू कश्मीर निवासी मोहम्मद इस्माईल के तौर पर हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार शाम को जम्मू कश्मीर सैन्य खुफिया इकाई और पंजाब पुलिस से एक सूचना मिली थी कि जैशे मोहम्मद का एक संदिग्ध आतंकवादी दिल्ली जा रहे सेब लदे ट्रक से अंबाला से गुजर रहा है।

उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अंबाला..दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ‘नाका’ बनाया और आतंकवादी की तलाश शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक को रोका और उन्हें ट्रक में बैठा एक व्यक्ति मिला जो अपनी पहचान का प्रमाण नहीं दे पाया जिसके बाद संदेह उत्पन्न हुआ।

जोरवाल ने बताया कि अंबाला पुलिस ने जम्मू कश्मीर पुलिस, सैन्य खुफिया इकाई और पंजाब पुलिस को इस बारे में सूचित किया। व्यक्ति को बाद में जम्मू पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने जम्मू में अपने समकक्ष से सम्पर्क किया लेकिन आतंकवादी के बारे में सटीक जानकारी अभी नहीं मिल पायी है। पंजाब पुलिस और सैन्य खुफिया इकाई पंजाब में सरहिंद से ट्रक का पीछा कर रहे थे।

टॅग्स :आतंकवादीदिल्लीहरियाणाजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह