लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

By भाषा | Updated: October 12, 2021 17:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने लक्ष्मी नगर इलाके से आईएसआई के साथ कथित संबंध रखने वाले और यहां आतंकवादी हमला करने की साजिश रच रहे 40 वर्षीय एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार तथा गोला बारूद बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहने वाले मोहम्मद अशरफ उर्फ अली बांग्लादेश के रास्ते भारत आया था और वह फर्जी दस्तावेजों के जरिये भारतीय पहचान पत्र हासिल करके 10 साल से भारत में रह रहा था।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उसे सोमवार रात को गिरफ्तार किया गया। वह अपने को मौलाना के रूप पेश कर रहा था।

कुशवाहा के अनुसार स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद अशरफ को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने सीधी भर्ती की थी और उसे छह महीने तक प्रशिक्षण दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि अशरफ आईएसआई के अपने आका नसीर के संपर्क में था जिसे वह नियोजित आतंकवादी हमले की सूचना देता था।

अधिकारियों के अनुसार अशरफ ने दस सालों में पांच-छह ठिकाने बदले। वह किसी एक जगह लंबे समय तक नहीं रहता था और उसने दस्तावेज हासिल करने के लिए यहां एक महिला से शादी भी की।

पुलिस के अनुसार उसकी निशानदेही पर एके-47 रायफल, अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, अशरफ को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को संदेह है कि वह आतंकी मोड्यूल (गिरोह) का हिस्सा है। इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं उसका इरादा अकेले हमला करने की तो नहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो