लाइव न्यूज़ :

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास नजर आया संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन

By भाषा | Updated: May 16, 2021 16:36 IST

Open in App

जम्मू, 16 मई जम्मू में अंतराष्ट्रीय सीमा के पास एक संदिग्ध ड्रोन आसमान में उड़ता नजर आया, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने यह पता करने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया कि उसने भारतीय सीमा के अंदर कुछ गिराया तो नहीं है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लेकिन तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

दो दिन पहले ही एक पाकिस्तानी ड्रोन ने जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक ए के 47 राइफल, एक पिस्तौल और कुछ अन्य हथियार गिराये थे।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात यहां कनचक सेक्टर में एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन आसमान में उड़ता नजर आया, कुछ स्थानीय निवासियों को कुछ देर तक आसामन में पीले रंग की धारी नजर आयी और फिर वह अंधेरे में गायब हो गयी।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सेना, सीमा सुरक्षा बल और पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में पंच तल्ली और लालियाल के विशाल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ ड्रोन की संदिग्ध आवाजाही के बाद कनचक सेक्टर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल आतंकवादियों या हथियार एवं मादक पदार्थ को भारतीय क्षेत्र में पहुंचाने की पाकिस्तान की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए सीमा पर चौकन्ने हैं।

पिछले साल 20 जून को कठुआ में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी हेक्साकॉप्टर ड्रोन को मार गिराया था, जिसके बाद अमेरिका निर्मित एम 4 अर्धचालित कार्बाइन और सात चीनी गोले जैसे हथियार मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू