लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का संदिग्ध जासूस अरुणाचल प्रदेश से हुआ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 9, 2019 16:28 IST

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एस बी के सिंह ने बताया कि वह सेना में किबिथु और दिचु सीमा चौकी पर पोर्टर का काम करता था। ये दोनों सीमा चौकी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थित हैं।

Open in App

अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के निकट अंजाव जिले में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एक संदिग्ध जासूस को गिरफ्तार किया गया है। सेना के सूत्रों ने बुधवार को यहां इसकी जानकारी दी। सैन्य सूत्रों ने बताया कि आरोपी की पहचान निर्मल राय के रूप में की गयी है। वह असम के तिनसुकिया जिले के सदिया का रहने वाला है।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एस बी के सिंह ने बताया कि वह सेना में किबिथु और दिचु सीमा चौकी पर पोर्टर का काम करता था। ये दोनों सीमा चौकी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थित हैं।

राज्य पुलिस प्रमुख ने कहा कि सेना के जवानों ने उसे छह जनवरी को गिरफ्तार किया और एक दिन बाद उसे अरुणाचल प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया, ‘‘राय नेपाली समुदाय से है। किबिथु आने से पहले वह 2016 से 2018 तक दुबई में एक बर्गर की दुकान पर काम कर चुका है।’’ 

सिंह ने बताया कि इस मामले में विस्तृत जानकारी उससे पूछताछ के बाद ही मिल सकेगी। सेना के सूत्रों ने बताया कि राय के संदिग्ध व्यवहार के कारण पिछले एक महीने से उस पर नजर रखी जा रही थी।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के दुबई स्थित हैंडलरों ने संदिग्ध जासूस को वहीं प्रशिक्षण दिया होगा और उसकी भर्ती की होगी।

नाम नहीं बताने की शर्त पर उन्होंने बताया कि वह किबिथु स्थित सैन्य इकाई के लोकेशन और तैनाती, हथियारों और तोपों के बारे में संवेदनशील जानकारियां बताता था। साथ ही वह वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बुनियादी ढांचे के विकास के बारे में भी जरूरी सूचनायें साझा करता था।’’ 

सैन्य अधिकारी ने बताया कि राय के पास से एक स्मार्ट फोन बरामद किया गया है। राय की गिरफ्तारी शासकीय गुप्त बात अधिनियम के प्रावधानों के तहत की गई है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारायें भी लगायी गयी हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन