लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: साम्बा में सीमा पार करने की कोशिश कर रहे घुसपैठिये को BSF ने किया ढेर

By भाषा | Updated: December 14, 2019 05:54 IST

जम्मू-कश्मीर: बीएसएफ के जवानों ने चेतावनी देते हुए गोलियां चलाईं लेकिन घुसपैठिया आगे बढ़ता रहा जिसके बाद गोलीबारी के दौरान उसकी मौत हो गई।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के साम्बा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश और कम दृश्यता के बीच एक घुसपैठिया भारत की सीमा की तरफ बढ़ रहा था जिसे साम्बा सेक्टर के मंगुचक क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा कर रहे बीएसएफ के जवानों ने देखा।उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने चेतावनी देते हुए गोलियां चलाईं लेकिन घुसपैठिया आगे बढ़ता रहा जिसके बाद गोलीबारी के दौरान उसकी मौत हो गई। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, "लगातार बारिश और धुंध की वजह से दिन में जीरो लाइन पर पड़े रहे शव को बाद में उठाकर कानूनी औपचारिकताओं के लिये पुलिस को सौंप दिया गया।"उन्होंने कहा कि मृतक के पास से कुछ नहीं मिला। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिये सांबा के जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा, "मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला, इसलिये उसकी पहचान नहीं की जा सकी।" 

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया