लाइव न्यूज़ :

संदिग्ध नक्सलियों ने वाहन और मशीन में लगाई आग

By भाषा | Updated: December 21, 2021 00:42 IST

Open in App

नारायणपुर, 20 दिसंबर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने सड़क मरम्मत कार्य में लगे दो वाहनों और एक मशीन में आग लगा दी। यह जानकारी पुलिस ने दी।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुदाड़ी गांव में नक्सलियों ने दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि आज दोपहर बाद जब गुदाड़ी गांव में सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा था तब संदिग्ध नकाबपोश नक्सलियों का एक समूह वहां पहुंचा और वहां रखे वाहनों और मशीन में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने भागने से पहले वाहन चालकों और उनके सहायकों का मोबाइल फोन भी छीन लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आम तौर पर माओवादी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने के दौरान अपना चेहरा ढक कर नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल