लाइव न्यूज़ :

संदिग्ध नक्सलियों ने की सरपंच पति की हत्या

By भाषा | Updated: November 3, 2020 19:30 IST

Open in App

धमतरी (छत्तीसगढ़), तीन नवंबर राज्य के नक्सल प्रभावित धमतरी जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने महिला सरपंच के पति की हत्या कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

धमतरी जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मेचका थाना क्षेत्र के अंतर्गत करही गांव में संदिग्ध नक्सलियों ने निरेश कुमार कुंजाम (35 वर्ष) की हत्या कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि निरेश कुंजाम करही गांव की सरपंच राधिका कुंजाम का पति है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि कुंजाम उजरावन गांव का निवासी है। सोमवार रात वह पड़ोस के करही गांव में अपने खेत में गया था। लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव देखा और उसकी जानकारी पुलिस को दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद धमतरी जिले के पुलिस अधीक्षक बीपीएस राजभानू और अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए थे।

उन्होंने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कुंजाम की हत्या गला रेतकर की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु के कारणों के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के करीब एक पेड़ पर टंगा हुआ एक पर्चा बरामद किया है जिसमें माओवादियों के सीतानदी एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। माओवादियों ने कुंजाम पर पुलिस मुखबीर होने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि कुंजाम की हत्या माओवादियों ने की है लेकिन अन्य कारणों को ध्यान में रखते हुए भी मामले की जांच की जा रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों